{"_id":"6781f60f875f0745580da95e","slug":"mafia-anupam-dubeys-13-day-remand-approved-for-threatening-to-kill-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119517-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जान से मारने की धमकी देने में माफिया अनुपम दुबे की 13 दिन की रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जान से मारने की धमकी देने में माफिया अनुपम दुबे की 13 दिन की रिमांड मंजूर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जालसाजी कर जमीन पर कब्जा करने, वादी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में माफिया अनुपम दुबे की सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। पुलिस रिमांड के लिए विवेचक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने रिमांड मंजूर कर ली है।
शुक्रवार को मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माफिया अनुपम दुबे को कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान मुकदमे के विवेचक ने माफिया का पुलिस रिमांड मांगा। सुनवाई कर रहे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी घनश्याम शुक्ला ने 13 दिन की रिमांड को मंजूरी दे दी। अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि नियत की। मालूम हो कि जनपद इटावा के कृष्णानगर निवासी राजीव कुमार ने एक वर्ष पूर्व शहर कोतवाली में माफिया अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे, अमित दुबे, अभिषेक दुबे सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन जालसाजी कर जमीन कब्जा करने, जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।