फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   madrasa student found in fathegarh

मदरसे से गायब छात्र फतेहगढ़ में मिला

Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
madrasa student found in fathegarh
कमालगंज। मदरसे से लापता छात्र फतेहगढ़ में घूमता हुआ मिल गया। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि छात्र पढ़ना नहीं चाहता था। इसलिए चला गया था। वहीं परिजन का कहना है कि छात्र घर जाने के लिए टेंपो में सवार हुआ था। चालक ने शेखपुर के पास टेंपो न रोककर उसे फतेहगढ़ पहुंचा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी बली हसन का 11 वर्षीय पुत्र हारून हसन गुरुवार को नगला दाऊद गांव स्थित मदरसा में पढ़ने गया था। हारून ने शिक्षक से छुट्टी मांगी थी। छुट्टी देने से मना करने पर हारून मदरसे में बैग व साइकिल छोड़ कर चला गया था। परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रात करीब 12 बजे फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल बैंक चौराहे पर छात्र को रोता देख लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव को सूचना दी। उमेश यादव ने शेखपुर निवासी युवक को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जगदीश भाटी फतेहगढ़ पहुंचे और छात्र को थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed