फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Madanpur Club won the final match of Kabaddi

Farrukhabad News: मदनपुर क्लब ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

Fri, 26 Jan 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Madanpur Club won the final match of Kabaddi
फर्रुखाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मदनपुर क्लब ने फाइनल मैच में राधारानी क्लब मोहम्मदाबाद को शिकस्त दी।
विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बझेरा मलिकपट्टी कमालगंज, वीरपुर, मदनपुर क्लब, राधारानी क्लब मोहम्मदाबाद, बालाजी क्लब राजेपुर, अजमतपुर क्लब बढ़पुर व स्टेडियम क्लब फतेहगढ़ समेत आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। नॉकआउट मुकाबले खेलकर मदनपुर क्लब व राधारानी क्लब मोहम्मदाबाद की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में राधारानी क्लब मोहम्मदाबाद के खिलाड़ी मदनपुर क्लब मोहम्मदाबाद के खिलाड़ियों के सामने बेहतर खेल का प्रदर्शन नहीं कर पाए। राधारानी क्लब मोहम्मदाबाद को 26-16 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका कुलदीप यादव, संजीव कटियार, सुभाषचंद्र, अरुण कुमार, आलोक कुमार, विमलेश कुमार, दुर्गा वर्मा व सपना ने निभाई।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव अवनींद्र सक्सेना, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, एथलेटिक्स सचिव योगेश शुक्ल, अथक पटेल, सत्यम मिश्र, अभिषेक शाक्य, अमिताभ पान, अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed