{"_id":"62167c58dabaef075e38e733","slug":"maarpeet-farrukhabad-news-knp6822270147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करने आए कार सवारों ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान करने आए कार सवारों ने सिपाही को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के पांचाल घाट पर लगे जाम को खुलवाने पहुंचे सिपाही को कार पर सवार लोगों ने पीट दिया। सिपाही की गलती केवल इतनी थी कि वह उनकी सड़क किनारे खड़ी कार को हटवाने के लिए कहकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को पकड़ लिया। सिपाही ने थाने में तहरीर दी है।
पांचाल घाट पर बुधवार की दोपहर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लग गया। इसकी सूचना पाकर चौकी का सिपाही वीरेंद्र सिंह अकेले ही जाम खुलवाने के लिए वहां पहुंच गया। सड़क के किनारे खड़े वाहनों को सिपाही ने हटवाना शुरू किया। इसी दौरान एक कार से दो लोग वहां पहुंचे। उन्होंने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। सिपाही के मना करने पर भी नहीं माने। इस दौरान पांचाल घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे बाद दोनों लौटे, तो सिपाही वीरेंद्र ने जल्दी कार हटाने के लिए कहा। इस पर गुस्साए युवक ने सिपाही को पीट दिया।
घटना की सूचना पर चौकी से कई पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और दिल्ली के रोहिणी निवासी आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों को कोतवाली भेज दिया। सिपाही वीरेंद्र ने तहरीर दी है। उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।