फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maarpeet

युवती के परिजनों ने युवक को रोडवेज पर धुना

Sun, 16 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
maarpeet
फर्रुखाबाद। अधिक दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात न लाने वाले युवक को परिजनों ने रोडवेज बस स्टैंड पर दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कानपुर से युवक के भाई और शहर से उसकी नामजद बहन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला नौलक्खा निवासी राहुल ने 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि दहेज में लड़के पक्ष के लोगों ने कार की मांग की थी। 25 अप्रैल को ही बरात आनी थी लेकिन मांग पूरी न होने पर बरात नहीं आई। इस मामले में कानपुर की आवास विकास कालोनी निवासी विनोद कुमार, उसकी मां शारदा देवी, शहर कोतवाली निवासी बहनोई संजू और बहन रन्नो को नामजद किया था। जांच कर रहे बजरिया चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने कानपुर में छापा मारकर आरोपी के भाई को दबोच लिया।
विज्ञापन

भाई ने विनोद के फर्रुखाबाद जाने की बात कही। इधर लड़की के परिजनों ने शनिवार दोपहर विनोद को बस स्टैंड पर पकड़ लिया और पिटाई की। इसके बाद मऊदरवाजा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इधर पुलिस की एक टीम ने उसकी बहन रन्नो को भी गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित राहुल ने बताया कि गेस्ट हाउस, बैंड, हलवाई समेत सब कुछ हो गया था। इसके बाद बरात लेकर नहीं आया, तो पुलिस कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed