{"_id":"584848554f1c1bf9594496b9","slug":"lucknow-kasganj-passenger-train-started-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन फिर शुरू
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से फर्रुखाबाद आने-जाने वाली तकरीबन छह ट्रेनों को पुन: शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेनें पिछले 27 दिनों से बंद चल रही थीं। रेल यात्रियों के लिए सर्दी के समय यात्रा सुविधाजनक हो गई है।
फर्रुखाबाद के स्टेशन मास्टर उमाशंकर प्रसाद कौशिक के अनुसार 27 दिनों की अवधि से बंद चल रही लखनऊ-कासगंज अप-डाउन पैसेंजर ट्रेन को चालू कर दिया गया है। इसी क्रम में उत्सर्ग एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से छपरा तक चलती थी। इसे भी शुरू कर दिया गया है।
अहमदाबाद से गोरखपुर वाया फर्रुखाबाद जाने वाला यात्रियों को भी अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को शुरू करके नए साल से पहले ही तोहफा दे दिया गया है। जयपुर से फर्रुखाबाद अप-डाउन करने वाली कामाख्या एक्सप्रेस को भी शुरू कर दिया गया है। लखनऊ-अहमदाबाद अप-डाउन को भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
27 दिनों से बंद चल रही लखनऊ-बांदा एक्सप्रेस को चालू कर दिया गया है। आज रात सभी बंद ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं।