फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lover beat woman with sticks, Tahrir

Farrukhabad Crime: महिला को प्रेमी ने लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची प्रेमिका

Mon, 22 May 2023 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lover beat woman with sticks, Tahrir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में पति के घर से जेवरात लेकर आई प्रेमिका को प्रेमी ने मारपीट कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंची प्रेमिका ने तहरीर दी है। कानपुर देहात के थाना रूरा निवासी महिला की शादी करीब 15 साल पहले कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के गांव सिकंदरपुर निवासी युवक से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद ही महिला का क्षेत्र के गांव नया गनीपुर निवासी युवक से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। करीब पांच साल पहले महिला अपनी पुत्री और ससुराल से जेवरात व रुपये लेकर प्रेमी के पास आ गई। प्रेमी के परिजनों ने कुछ ही दिनों बाद गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसे घर से निकलने का दबाव बनाया, तो प्रेमी ने महिला को क्षेत्र के ही एक गांव में किराए पर कमरा दिलवा दिया। महिला अपनी पुत्री के साथ वहां रहने लगी। रविवार दोपहर में महिला का प्रेमी उसके कमरे में पहुंचा। किसी बात पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed