{"_id":"65e4c37c879495e4520c9204","slug":"lover-and-two-friends-beaten-up-when-they-went-to-meet-girlfriend-at-jaimal-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102266-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जयमाल पर प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी व दो दोस्तों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जयमाल पर प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी व दो दोस्तों को पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक गेस्ट हाउस में जयमाल के वक्त प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी व उसके दो दोस्तों की जमकर पिटाई की गई। लड़की वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
जनपद हरदोई थाना अरवल के एक गांव निवासी युवक का युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात उस युवती की शादी मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रही थी। जयमाल के वक्त प्रेमी नेकपुर निवासी एक डॉक्टर दोस्त और फतेहगढ़ के मोहल्ला बधौआ निवासी दोस्त के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गया।
तीनों युवती से मिलने की फिराक में थे। उसी समय लड़की के घर वालों ने तीनों को पहचान लिया। कई युवकों ने घेराबंदी करके उनकी जमकर पिटाई की। उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। कई बार प्रयास के बावजूद जब लड़की वालों ने तहरीर नहीं दी, तो पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
शादी में विवाद के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। रात में ही पुलिस ने तीनों दोस्तों का अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण भी कराया।