{"_id":"63261b99bd2abf656c456b9e","slug":"lord-vishwakarma-s-procession-took-out-with-ram-darbar-farrukhabad-news-knp718672285","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा शोभायात्रा में बरसे फूल, उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा शोभायात्रा में बरसे फूल, उतारी आरती
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल विश्वकर्मा की झांकी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। बढ़पुर मंदिर में पूजन के बाद प्रबुद्धजन और छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। कई स्थानों पर भगवान की पूजा अर्चना की गई।
श्री कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति की देखरेख में रेलवे रोड स्थित होटल से सुबह 11 बजे सांसद मुकेश राजपूत ने पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
एक रथ पर विश्वकर्मा की झांकी तो दूसरे पर भगवान राम का दरबार चल रहा था। सबसे आगे महिलाओं और फिर पुरुषों की टोलियां थीं।
बैंडबाजों पर लोग थिरकते चल रहे थे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, नव लकिशोर शाक्य, मंदीप यादव आदि लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर आरती उतारी।
शोभायात्रा चौक, घुमना, लालगेट, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए बढ़पुर मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर में यज्ञ में आहुतियां दी गईं।
मुख्य अतिथि महिला सभा अध्यक्ष वीना शर्मा ने कहा कि समाज के लोग बच्चों को शिक्षित करें। युवाओं को धूम्रपान से दूर रहने की शिक्षा देने बेहद जरूरी है।
इस मौके पर अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, रामपाल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, रामअवतार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, इंद्र प्रकाश शर्मा आदि थे। अध्यक्षता सोवरन लाल शर्मा और संचालन रावेंद्र कुमार शर्मा ने किया।