फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Vishwakarma procession went with Gajebaje

गाजेबाजे के साथ निकली भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा

Sat, 17 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma procession went with Gajebaje
भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा में शामिल कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। श्री विश्वकर्मा मंदिर रामबाग में शोभायात्रा के समापन के बाद मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन



शनिवार को रेलवे रोड स्थित अनंत होटल से श्री कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति की ओर से निकाली गई भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा का शुभारंभ लोधी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा और ओमप्रकाश शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान विश्वकर्मा के पांच पुत्र के स्वरूप दो रथों पर विराजमान होकर चल रहे थे।
विज्ञापन


सबसे पीछे भगवान विश्वकर्मा के स्वरूप में रथ पर कैलाशचंद्र शर्मा विराजमान थे। शोभायात्रा रेलवे रोड होकर विश्वकर्मा मंदिर रामबाग पहुंची। मेधावी छात्र-छात्रा और विशिष्ट नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 बच्चों और विशिष्ट नागरिकों को मुख्य अतिथि पीडी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने पुरस्कृत किया। सुनील शर्मा, शिवशंकर शर्मा, रतनपाल शर्मा, राजकुमार , सुनील कुमार , राज शर्मा, अरुण पाल , मुन्नालाल शर्मा, सर्वेश कुमार, देवराज शर्मा, सोबरनलाल शर्मा, दिनेशचंद्र शर्मा, आवेश कुमार शर्मा, शिवचरनलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, कैलाशचंद्र शर्मा मौजूद रहे।


वहीं, सर्वशक्ति प्लंबर एवं मेशन मजदूर एसोसिएशन ने मसेनी रोड स्थित गेस्ट हाउस में विश्वकर्मा जयंती मनाई। अध्यक्ष नीरज कुमार, महामंत्री अभय कुमार, मनेंद्र सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रशेखर बाजपेई, रमेशचंद्र पांडेय, श्रीकृष्ण, सर्वेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed