{"_id":"606f468e8ebc3e8ccd2e389c","slug":"loot-farrukhabad-news-knp6223558137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर एटीएम ठेकेदार से लूटपाट में दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर एटीएम ठेकेदार से लूटपाट में दो दबोचे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर वाटर एटीएम ठेकेदार से मारपीट, लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। रोडवेज में कैंटीन के ठेकेदार समेत चार नामजद व 12 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एटीएम ठेकेदार अभी भी दहशत में है।
इटावा के पंजाबी कॉलोनी निवासी दीपक भदौरिया के साथ बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर मारपीट और लूटपाट हुई थी। दीपक की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज के कैंटीन ठेकेदार प्रमोद गुप्ता, अमर गुप्ता, निलेश गुप्ता, वैभव राठौर व 12 अज्ञात पर मारपीट, लूटपाट व मशीन में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार देर रात दो नामजदों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने वाले अन्य दबंगों की भी तलाश है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हिरासत में लिए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। कादरीगेट चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। फुटेज देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वाटर एटीएम ठेकेदार दीपक भदौरिया इटावा से एक भाजपा विधायक के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घटना के बाद विधायक ने प्रदेश संगठन के बड़े नेता को अवगत कराया था। दिनदहाड़े अराजकता से खफा प्रदेश संगठन के नेता ने जिला स्तरीय अफसरों से वार्ता की। इस पर हरकत में आई पुलिस ने देर रात दो लोगों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
भाजपा का स्थानीय नेता कैंटीन संचालक प्रमोद गुप्ता के पैरोकार बन गए हैं। किसी भी कीमत पर कार्रवाई न होने देने की बात कह रहे हैं। पुलिस भी दबाव बनाया है।