फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loot and hostage stream increased

विद्युत भंडार गृह में हुई घटना में लूट और बंधक बनाने की धारा बढ़ी

Sat, 14 Mar 2020 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Loot and hostage stream increased
विद्युत भंडार गृह के सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर बंदूक व आठ लाख का सामान लूटने की घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया था।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों की नाराजगी पर पुलिस ने लूट और गार्ड को बंधक बनाने की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। घटना के खुलासे को स्वाट टीम ने जाल बिछा दिया है।
दिन में कई बार भंडार गृह का निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ की। फतेहगढ़ पुलिस ने भी अवकाश से लौटे कर्मचारी और मारपीट में घायल हुए गार्ड को चौकी बुलाकर पूछताछ की।
भोलेपुर-बेवर रोड स्थित विद्युत भंडार गृह में गुरुवार की मध्य रात्रि पीछे की दीवार फांद कर घुसे बदमाशों ने गार्ड बृजेंद्र सिंह को मारपीट कर बंधक बनाकर लाखों का सामान और गार्ड की बंदूक लूट ली थी। भंडार प्रभारी विमल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने लूट की घटना चोरी में दर्ज की थी।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों की नाराजगी पर पुलिस ने शनिवार को चोरी के साथ लूट और गार्ड को बंधक बनाने की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। भंडार गृह में इटावा निवासी धर्मसिंह लेबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह रात में भंडार गृह के कमरे में रहता है। घटना के दिन वह अवकाश पर था। बदमाश गार्ड को पीटकर सीधे उसी के कमरे में ले गए और बंधक बनाया था।
शनिवार को धर्मसिंह के लौटने पर कोतवाली पुलिस भंडार गृह पहुंची और धर्मसिंह व गार्ड को ले गई। दोनों से करीब तीन घंटे पूछताछ की। इसके बाद छोड़ दिया गया। एसपी के आदेश पर स्वाट टीम ने खुलासा करने को जाल बिछा दिया है। स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम ने शनिवार को दिन में कई बार भंडार गृह का जायजा लिया। कर्मचारियों और विमल वर्मा से पूछताछ की।
स्वाट टीम को इस घटना के पीछे विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों की मिलीभगत लग रही है। इससे टीम सर्विलांस के माध्यम से षड्यंत्र रचने वालों और बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

वर्कशॉप के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में जो दो बदमाश कैद हुए हैं, उनकी भी पहचान कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि उनके हाथ कुछ सुराग लगे हैं। जल्द इस घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed