फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lonia again became SP candidate, symbol of Pintu canceled

Nikay Chunav 2023: फर्रुखाबाद में लोनिया फिर बने सपा प्रत्याशी, पिंटू का सिंबल निरस्त

Mon, 24 Apr 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lonia again became SP candidate, symbol of Pintu canceled
समाजवादी पार्टी का चिन्ह - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में समाजवादी पार्टी ने खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दोबारा अपना प्रत्याशी बदल दिया। अब फिर से विमल प्रताप सिंह उर्फ लोनिया को सिंबल जारी कर पूर्व प्रधान हरगोविंद यादव उर्फ पिंटू की पत्नी संगीता का टिकट काट दिया। इससे पार्टी में बगावत की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


सपा ने छह दिन में दो बार खिमसेपुर नगर पंचायत सीट से प्रत्याशी बदले हैं। 18 अप्रैल को इस सीट से विमल प्रताप सिंह लोनिया को सिंबल देकर अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 21 अप्रैल को लोनिया के स्थान पर पूर्व प्रधान हरगोविंद यादव उर्फ पिंटू की पत्नी संगीता यादव के नाम की घोषणा कर दी। जबकि 21 अप्रैल को ही लोनिया ने सपा के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर दिया था। इस दौरान कई सपा नेता उनके साथ मौजूद रहे। पार्टी की ओर से अचानक प्रत्याशी बदले जाने से लोनिया खेमे में हड़कंप मच गया। उन्होंने दलबल के साथ लखनऊ में डेरा जमा लिया, जबकि पिंटू यादव जिला कार्यालय पर सिंबल लेने में मशगूल रहे।
विज्ञापन


लोनिया की मेहनत रंग लाई। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रांक संख्या 4088 से एक पत्र जारी किया। इसमें कहा कि 21 अप्रैल को खिमसेपुर से संगीता यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाकर प्रारूप 7क व 7ख जारी किया गया था। पार्टी ने इस फैसले को फिर बदल दिया है। अपना विमल प्रताप सिंह अधिकृत प्रत्याशी होंगे। संगीता के दोनों प्रारूप निरस्त कर दिए गए। 18 अप्रैल को जारी प्रारूप 7क यथावत रहेगा। रिटर्निंग अधिकारी से साइकिल चुनाव चिह्न देने का आग्रह भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिया के नाम पत्र जारी होने से सपा में बगावत के स्वर तेज हो गए। हरगोविंद यादव ने बताया कि उनके टिकट कटने की जानकारी नहीं है। वह प्रदेश मुख्यालय से जानकारी ले रहे हैं। यदि ऐसा है, तो पार्टी के बड़े नेताओं के सामने अपनी बात रखेंगे। आगे क्या करेंगे इस पर कहा कि वह फैसला शीघ्र ही ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed