फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lok Sabha elections: Eight nomination papers canceled, nine candidates in the fray

लोकसभा चुनाव : आठ नामांकन पत्र निरस्त, नौ योद्धा मैदान में

Sat, 27 Apr 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Eight nomination papers canceled, nine candidates in the fray
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में दावेदारी के लिए 25 अप्रैल तक हुए नामांकनपत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। प्रेक्षक के सामने जिलाधिकारी ने जांच कर कमियां पाए जाने पर आठ नामांकन पत्र निरस्त कर दिए। जबकि भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी सहित नौ नामांकन पत्र सही पाए गए। इससे यह प्रत्याशी चुनावी रण में अपना भाग्य आजमा सकेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सांसद पद का चुनाव लड़ने के लिए 18 से 25 अप्रैल तक 17 दावेदारों ने नामांकन किए थे। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने सामान्य प्रेक्षक दीपक कुमार मीना के सामने नामांकन कक्ष में सभी नामांकन पत्रों की जांच की।
विज्ञापन

जांच में बसपा प्रत्याशी क्रांति पांडेय, सपा प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य, भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत के सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इससे तीनों प्रत्याशियों का एक-एक नामांकन पत्र वैध मानकर शेष स्वत: निरस्त मान लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा से अमर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से दिनेश, भारतीय जवान किसान पार्टी से विद्या प्रकाश, भारतीय नागरिक पार्टी से श्यामवीर सिंह, निर्दलीय में हरनंदन सिंह व सांसद की पत्नी सौभाग्यवती राजपूत के भी पर्चे जांच में सही पाए गए। इससे सभी नौ प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा सकेंगे।
खास बात तो यह है कि नामांकन पत्र वैध पाए जाने से अब सांसद मुकेश राजपूत व उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत आमने-सामने आ गई हैं। इसके अलावा जमा किए गए नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाए जाने से रंजीत सिंह, विक्रांत सिंह, मान सिंह यादव, भाकियू जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, यदुनाथ सिंह, संतोष, इरशाद व दीपक कुमार के पर्चे जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिए।

29 अप्रैल को नामांकन पत्र वापसी की तिथि निर्धारित है। अब देखना यह है कि कितने दावेदार अपना पर्चा वापस लेंगे और कितने योद्धा चुनावी रण में जीत के लिए ताल ठाेकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed