फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia workers' anger erupted, they entered CMS's house and created a ruckus

बिजली संशो::: लोहिया कर्मियों का फूटा गुस्सा, सीएमएस के घर में घुसे, हंगामा

Mon, 16 Jun 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lohia workers' anger erupted, they entered CMS's house and created a ruckus
इमरजेंसी बंद करने का प्रयास करते कर्मचारी। - फोटो : इमरजेंसी बंद करने का प्रयास करते कर्मचारी।
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के आवासीय परिसर में रविवार से बिजली गुल होने से परेशान कर्मियों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट गया। देर शाम सैकड़ों कर्मचारी महिलाओं, बच्चों के साथ सीएमएस के आवास में घुस गए। सीएमएस ने अपने को एक कमरे में बंद कर लिया। क्वालिटी मैनेजर से जमकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान आए इंस्पेक्टर ने खदेड़कर सबको बाहर निकाला।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोहिया अस्पताल के आवासों की बिजली आपूर्ति बंद होने से आक्रोश आसमान पर पहुंच गया। एकत्रित कर्मचारी सीएमएस के आवास में पहुंचे। आवास बंद होने पर उन्होंने धक्का देकर कुंडी तोड़ दी। हालात खराब देख सीएमएस ने अपने को एक कमरे में बंद कर लिया। वहां पहले से मौजूद क्वालिटी मैनेजर रजा को महिला कर्मचारी और परिजन बाहर ले आए। जमकर विवाद हुआ। कुछ कर्मचारी अभद्र भाषा का भी प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति शुरू की जाए, इसके बाद अभियान चलाकर मीटर लगवाएं। संतोषजनक जवाब न मिलने से आक्रोशित भीड़ इमरजेंसी पहुंच गई। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी कर रहे इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि इमरजेंसी बंद कराने से क्या बिजली आ जाएगी। वह समझा ही रहे थे कि इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर कर्मियों को हड़काकर बाहर निकाल दिया। उन्होंने हंगामा की वजह से किसी भी मरीज की जान जाने पर गंभीर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। इसी दौरान पहुंचे सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी और कुछ कर्मचारियों के साथ पुलिस चौकी में वार्ता शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed