फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia Hospital's power supply stalled for seven hours

Farrukhabad News: सात घंटे ठप रही लोहिया अस्पताल की बिजली आपूर्ति

Thu, 26 Dec 2024 04:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Lohia Hospital's power supply stalled for seven hours
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में पैनल बदलने के चलते सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों को अंधेरे में समय काटना पड़ा। एसएनसीयू, एनआरसी, इमरजेंसी आदि में इन्वर्टर से रोशनी की गई। पैनल बदलने से ट्रिपिंग व फाल्ट से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में बिजली आपूर्ति के लिए कई जेनरेटर लगे हैं। इसके लिए बने रूम में लगे पैनल काफी जर्जर थे। लिहाजा आए दिन फाल्ट, ट्रिपिंग से मरीजों के अलावा एक्सरे, सीटी स्केन आदि विभागों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बुधवार दोपहर 12 बजे अस्पताल में अवकाश होने के बाद पैनल बदलने का काम शुरू किया गया। इसके चलते महिला-पुरुष अस्पताल के अलावा आवासीय परिसर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम पांच बजे सूर्यास्त होते ही अधिकांश वार्डों में भर्ती मरीज अंधेरे में लेटे दिखे।
विज्ञापन

एसएनसीयू, एनआरसी, महिला व पुरुष इमरजेंसी, जीरियाट्रिक, पीडियाट्रिक आदि में इन्वर्टर की रोशनी से काम चलाया गया। अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन पवन तिवारी ने बताया कि पैनल पुराने होने से काफी दिक्कत आ रही थी। अब नए पैनल से बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलेगी। काम होने के दौरान पूरे अस्पताल परिसर की बिजली बंद करनी पड़ी।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed