{"_id":"5bad1f45867a557ff0707868","slug":"lohia-hospital-does-not-have-typhoid-test-kit-for-four-days-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में चार दिन से टाइफाइड जांच किट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में चार दिन से टाइफाइड जांच किट नहीं
farrukhabad
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मरीजों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया अस्पताल में टाइफाइड और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके बाद भी अस्पताल में चार दिन से टाइफाइड की जांच करने वाली किट नहीं है। इससे मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी पर जांच करानी पड़ रही है।
लोहिया अस्पताल में आसपास के जिलों के भी मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में इस समय ओपीडी में 1500 से 1700 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। अस्पताल की पैथोलॉजी में 25 दिन के अंदर 1245 मरीजों ने मलेरिया की जांच कराई। इनमें 190 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। इसी दौरान 1024 मरीजों की टाइफाइड की जांच कराई गई। इनमें 441 मरीजों को टाइफाइड निकला। अस्पताल में इस समय बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
चार दिन पूर्व अस्पताल की पैथोलॉजी में टाइफाइड की जांच करने वाली किट खत्म हो गई है। आर्डर के बाद भी किट नहीं आ रही है। इसके न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज इसकी जांच के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टाइफाइड की जांच किट की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही आ जाएगी। इसके बाद मरीजों की जांचे शुरू करा दी जाएंगी।