फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Locust party attack, Agriculture Department cautious

जनपद में टिड्डियों के झुंड का हमला, कृषि विभाग सतर्क

Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Locust party attack, Agriculture Department cautious
फर्रुखाबाद के कंपिल में फसल पर मडराती टिड्डियों को भगाता किसान। - फोटो : FARRUKHABAD
टिड्डी दल का हमला, कृषि विभाग सतर्क
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। टिड्डियों का झुंड रविवार शाम करीब चार बजे फर्रुखाबाद जनपद के ब्लाक कायमगंज पहुंच गया। कंपिल से कायमगंज तक टिड्डी दल को देेखकर हड़कंप मच गया। कस्बों व कई गांवों में लोगों ने छतों पर चढ़कर थाली व किसानों ने खेतों में पीपे बजाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया। वहीं कृषि विभाग भी अलर्ट हो गया है। कीटनाशक छिड़काव को नौ टैंकर की व्यवस्था की गई। फायर ब्रिगेड को भी सहयोग के लिए सूचना दे दी गई है।
आसपास जनपदों के बाद रविवार शाम करीब चार बजे टिड्डी दल फर्रुखाबाद जिले में भी प्रवेश कर गया। कायमगंज ब्लाक के कस्बा कंपिल क्षेत्र से घुसा दल कस्बा सहित कई गांवों में छा गया। लाखों टिड्डियों का झुंड देख हड़कंप मच गया। गांव सिकंदरपुर खास, दूदेमई, साहीपुर, कुंअरपुर, रायपुर चिनहटपुर, निजामुद्दीनपुर, हमीरपुर आदि गांव के किसान खेतों में पहुंचकर थाली, बेला और पीपा बचाते हुए शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इससे टिड्डी आम, मक्का व गन्ने की फसलों पर न बैठ सकें। इसके बावजूद टिड्डी मक्का की फसल पर टूटती रहीं। वहीं कस्बे के ऊपर टिड्डियों के झुंड पहुंचने पर लोग छतों पर चढ़ गए। बर्तन व शंख बजाकर भगाने का प्रयास किया। कई स्थानों में घूरे व कूड़े में आग लगाकर धुआं किया गया। बुजुर्गों का कहना है कि 70 वर्ष में इतनी बड़ी तादाद में टिड्डियों का हमला पहली बार देेखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर के ऊपर से लाखों टिड्डियों का झुंड निकलने के दौरान कुछ देर के लिए अंधेरा सा छा गया। कई झुंड होने से गांव रायपुर खास, मुड़ौल, भगौतीपुर, लखनपुर से होती हुई गांव जौरा, टिलियां, लालबाग, अताईपुर, कटरा, झब्बूपुर, दमदमा, बरझाला को घेर लिया। इन गांवों में किसानों ने थाली, बर्तन व पीपा बजाकर टिड्डियों को रोकने का प्रयास किया। वहीं जानकारी पर कृषि विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। शमसाबाद क्षेत्र में भी टिड्डियों का झुंड पहुंच गया।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
उपनिदेशक कृषि प्रसार राजकुमार व जिला कृषि अधिकारी डा.राकेश कुमार ने बताया कि आगरा से निकले टिड्डीदल ने कासगंज होते हुए कायमगंज की ओर से जिले में प्रवेश किया। छोटे-छोटे तीन-चार झुंड हैं, जो करीब एक किलोमीटर का एरिया घेरे हैं। इससे मक्का, आम व गन्ना सहित सभी फसलों नुकसान की आशंका है।

हालांकि टिड्डी दल अभी बैठा नहीं है, वह फर्रुखाबाद की ओर बढ़ रहा है। इससे वह लोग शमसाबाद से कंपिल तक निरीक्षण कर रहे हैं। रात में टिड्डियों के बैठने की आशंका है। उन्हें मारने के लिए 500 लीटर क्लोरोफायरीफास्ट कीटनाशक के छिड़काव की तैयारी कर ली गई। इसके लिए गन्ना विभाग से चार टैंकर, जबकि निजी स्तर पर पांच टैंकरों की व्यवस्था की गई है। फायरब्रिगेड को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed