फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Locked in the sub station on the power cut

Farrukhabad News: बिजली की आंख मिचौली पर डाला सब स्टेशन में ताला

Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Locked in the sub station on the power cut
कंपिल। बिजली की आंख मिचौली से परेशान लोगों ने सब स्टेशन में ताला डाल दिया। स्थानीय लोग जेई को अपने साथ मोहल्ले में ले गए और हालात दिखाए। भीड़ देखकर जेई की तबियत खराब हो गई। ऐसे में डॉक्टर को बुलाकर लोगों ने चेकअप करवाया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में 44 घंटे से बिजली नहीं आ रही थी। शुक्रवार की शाम को आपूर्ति शुरू की गई। लेकिन कुछ देर बाद ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। लो वोल्टेज को लेकर पानी की समस्या थी। शनिवार को इससे परेशान होकर लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर ताला डाल दिया। यहां मौजूद जेई प्रमोद कुमार को पकड़कर अपने साथ मोहल्लों में ले गए। वहां लोगों को गर्मी में परेशान होते हुए दिखाया। लोग पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगाए हुए थे। भीड़ में घिरे जेई की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने डॉक्टर को बुलाकर चेकअप करवाने के बाद दवा दिलवाई।
विज्ञापन

जेई ने भरोसा दिया कि रविवार को पूरे कस्बे के बंच केबिल बदलवा दी जाएगी। युवाओं ने कहा कि दवा दिलाएंगे और खाना भी खिलाएंगे, लेकिन बिजली की व्यवस्था सही नहीं होने तक जेई को जाने नहीं देंगे। लगभग दो घंटे के बाद संभ्रात लोगों के समझाने पर जेई को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed