{"_id":"640a2d54c3e9f2e77c04dee4","slug":"locked-in-the-room-on-the-force-of-pistol-and-raped-the-girl-farrukhabad-news-c-12-1-116159-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तमंचा के बल पर कमरे में बंद कर बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तमंचा के बल पर कमरे में बंद कर बालिका से दुष्कर्म
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र की एक गांव निवासी 12 साल की बालिका को कमरे में बंद कर तमंचा दिखाकर युवक ने दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे चाचे पर युवक हमला कर भाग गया। बालिका कमरे में बदहवास मिलने पर परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। वहां से महिला सिपाही की बजाय पुरुष होमगार्ड के साथ लोहिया अस्पताल भेजा गया।
गुरुवार शाम करीब छह बजे एक बालिका कुछ दूरी पर परिजन को खाना देने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। रात करीब साढ़े सात बजे घर पहुंचे उसके चाचा को जानकारी होने पर वह खोजने निकले। रास्ते में बंद पड़े मकान के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मोहल्ले के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद कमरा खुलवाया तो गांव के ही एक युवक ने चाचा पर तमंचे से वार कर दिया और मौके से भाग गया।
कमरे के अंदर बालिका बदहवास हालत में पड़ी मिली। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। वहां से महिला सिपाही की बजाय पुरुष होमगार्ड के साथ लोहिया पुरुष अस्पताल भेज दिया। परिजन किराये पर ई-रिक्शा से लोहिया पुरुष अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने लिंजीगंज अथवा महिला अस्पताल में डॉक्टरी कराने की बात कही। देर रात तक परिजन अस्पताल के बाहर बैठ रहे।