फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loader collides with two cars and e-rickshaw, four injured

Farrukhabad News: लोडर ने दो कारों व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार घायल

Tue, 14 Nov 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Loader collides with two cars and e-rickshaw, four injured
शमसाबाद। तेज रफ्तार लोडर ने पहले नवाबगंज में दो कारों में टक्कर मारी। इसके बाद वह कस्बे के चौराहे पर ई-रिक्शा में टक्कर मारकर भागने लगा। ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने लोडर को चालक समेत कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी डॉ. मंगल पांडे अपनी कार से देर शाम कायमगंज अस्पताल जा रहे थे। नवाबगंज में चौराहे पर एक लो़डर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, मगर डॉक्टर बाल-बाल बच गए। कुछ ही दूरी पर नीबकरोरी दर्शन करके आ रहे नवाबगंज के सचिन कुमार की कार में टक्कर मार दी। इससे वह भी बाल-बाल बच गए। सूचना पर थाना पुलिस ने घेराबंदी की, मगर चालक लोडर लेकर भाग निकला। नवाबगंज पुलिस की सूचना पर शमसाबाद पुलिस ने पीछा किया। ढाई घाट रोड पर थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने फैजबाग के पास रोकने का प्रयास किया, मगर चालक ने मुरैठी गांव के पास कायमगंज से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे चालक आबिर निवासी कायमगंज, यात्री नगर के मोहल्ला घटियापुर निवासी असद (37), पत्नी रुजमा (32), बेटी उमरा (16), पुत्र अदनान घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। रुजमा व चालक आबिर को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीछा कर चालक और लोडर को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाने के गांव बख्तावर निवासी वीरेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed