Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   LJP leader and four others jailed for shooting bride's brother-in-law

Farrukhabad News: दुल्हन के जीजा को गोली मारने में लोजपा नेता संग चार को जेल

Sun, 26 Apr 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
LJP leader and four others jailed for shooting bride's brother-in-law
फोटो-13 कायमगंज कोतवाली में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर दुल्हन के जीजा को गोली मारने के आरोप में लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम सक्सेना उर्फ मल्लू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहे, अवैध कारतूस और दो लग्जरी कारें बरामद कर सीज की हैं। घायल गौरव सक्सेना की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात नगर के पटवन गली स्थित एक मैरिज होम में हुई, जहां प्रदीप सक्सेना के पुत्र जय सक्सेना का शादी समारोह था। जालौन के नया पाठक पूरा निवासी पुरुषोत्तम सक्सेना उर्फ मल्लू हर्ष फायरिंग कर रहे थे। दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पुरुषोत्तम सक्सेना ने गौरव को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गौरव के भाई राहुल की तहरीर पर शुक्रवार को पुरुषोत्तम सक्सेना सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और चौकी प्रभारी अंकुर भाटी की टीम ने शनिवार तड़के आरोपियों को टेढ़ीकोन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में दीपू परिहार, प्रदीप कुमार और कुलदीप गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, 32 बोर के 59 कारतूस, दो खोखा कारतूस, 315 बोर के 12 कारतूस और 12 बोर के 10 अवैध कारतूस बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, अवैध चार शस्त्र लाइसेंस किताबें और दो स्कॉर्पियो भी जब्त की गई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गौरव द्वारा हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर विवाद हुआ और उन्होंने गोली चला दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम सक्सेना उर्फ मल्लू पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह जमीन के कारोबार से जुड़े बताए जाते हैं। इसी कारण वह सुरक्षा गार्ड और असलहे लेकर चलते हैं।

--------
शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक को गोली मारने के आरोपी पुरुषोत्तम के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

फोटो-13 कायमगंज कोतवाली में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्

फोटो-13 कायमगंज कोतवाली में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed