फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Liquor shops closed, appeal not to drink

बंद कराईं शराब की दुकानें, न पीने की अपील

Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops closed, appeal not to drink
घटना स्थल पर मौजूद डीएम व एसपी। संवाद (फर्रुखाबाद शराब कांड) - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत के बाद जनपद की सभी अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद करा दी गई। एसपी के निर्देश पर सीओ व थानेदारों ने दुकानों पर जाकर जांच की। पुलिस ने लाउडस्पीकर से एनाउंस कराकर लोगोें से शराब न पीने की अपील की। घटना स्थल पर जांच के दौरान आलू व चटनी का भी नमूना लिया गया। पुलिस ने दुकान मालिक विनोद कुमार को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ठेकों पर जाकर ब्रांडों का स्टॉक देखा और सभी विक्रेताओ को हिदायत दी कि इस शराब की बिक्री न की जाए। सीओ सोहराब आलम के अलावा शमसाबाद एसओ मनोज भाटी व कंपिल एसओ ने भी अपने क्षेत्र की सभी दुकानों में जाकर जांच कर जानकारी की। देर शाम जनपद की सभी दुकानें बंद करा दी गई। जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि जिस भी दुकानों मृतकों द्वारा पी गई ब्रांड की शराब का स्टाक मिला, उसके नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद ही दुकानें खुल सकेंगी। गांव अहिमलापुर में तीन मौतों से हड़कंप मच गया। गांव के बुजुर्ग युवाओं को शराब से दूर रहने की नसीहत देत दिखाई दिए। सत्ता व विपक्ष के नेता भी गांव पहुंचने लगे। आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी व मोहम्मदाबाद इंस्पेक्टर को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद शराब में मिथाइल एल्कोहल की मात्रा जांची
फर्रुखाबाद। आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद ने घटनास्थल पर मिली शराब में मिथाइल एल्कोहल की मात्रा की जांच की। प्रारंभिक जांच में शराब में मिलावट की आशंका है। इसको देखते हुए फोरेंसिक टीम ने शराब का नमूना लेकर पुलिस की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा।(संवाद)
तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है। डॉ.सोमेश अग्निहोत्री, डॉ.अमित अग्रवाल, डॉ.ब्रजेंद्र स्टाफ के साथ रात में ही पोस्टमार्टम करेंगे। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी।(संवाद)
अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव नया गनीपुर बंजारा बस्ती निवासी कुछ महिलाएं गुरुवार देर शाम खेत पर गईं। वहां गेहूं के खेत से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनकर महिलाएं घर आईं और परिजनों को जानकारी दी। किसी बच्चे का अपहरण होकर आने की आशंका पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों में खोजबीन की, मगर कोई बच्चा नहीं मिला। (संवाद)

जिला बदर को नोटिस देकर छोड़ा
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव दुनाया निवासी एक जिला बदर बुधवार रात एक दावत में शामिल होने के लिए आया था। ग्रामीणों ने जिला बदर को घूमते देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जिला बदर को पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। जिला बदर के पकड़े जाने की सूचना पर उसके परिजन थाने पहुंच गए। बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed