फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Link Expressway cuts have been designed, with only half the land to be acquired.Link Expressway cuts have been designed, with only half the land to be acquired.

Farrukhabad News: लिंक एक्सप्रेसवे के कटों की बदली डिजाइन, आधी भूमि ही होगी अधिग्रहीत

Sat, 08 Nov 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Link Expressway cuts have been designed, with only half the land to be acquired.Link Expressway cuts have been designed, with only half the land to be acquired.
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे के कटों की डिजाइन बदल गई हैं। इससे अब कट की सड़कें गोलाकार न बनाकर सीधे एक्सप्रेसवे से उतारी जाएंगी। इससे किसानों की आधी भूमि ही अधिग्रहीत होगी। यूपीडा की नई डिजाइन के आधार पर लेखपाल अब दोबारा सर्वे करेंगे।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे से जनपद को जोड़ने के लिए 91 किमी दूरी का लिंक एक्सप्रेसवे स्वीकृत है। जनपद के लिंक एक्सप्रेसवे में चार कट दिए गए थे। तहसील सदर क्षेत्र में हथियापुर, नीबकरोरी व मदन में, जबकि अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव गंधिया में लिंक एक्सप्रेसवे से उतरने और चढ़ने के लिए कट दिए गए थे। कट की डिजाइन गोलाकार बनाई गई थी।
विज्ञापन

इसमें किसानों की अधिक भूमि अधिग्रहीत होने से प्रबल विरोध शुरू हो गया था। इसके चलते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हथियापुर में आकर प्रशासन से बात की थी। इसी के बाद प्रशासन ने यूपीडा को डिजाइन बदलने का प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने लिंक एक्सप्रेसवे की डिजाइन में बदलाव किया है। इससे अब कट गोलाकार के बजाए सीधे बनाए जाने से किसानों की अधिक भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा। एसडीएम अमृतपुर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कट की बदली डिजाइन के अनुसार गांव गंधिया में 52 हेक्टेयर की जगह अब 31 हेक्टेयर भूमि पर कट का निर्माण हो जाएगा। जबकि गांव उजरामऊ में 42 हेक्टेयर की जगह 21 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत होगी।

एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने बताया कि गांव बाबरपुर, अदिउली, नदौरा, रसीदपुर, फगुना अतनपुर, खिमसेपुर, नीबकरोरी, बरौन व मदनपुर में भूमि अधिग्रहण के लिए लेखपालों को दोबारा सर्वे करने के लिए सूची दी गई है। गोलाकार के बजाए सीधे कट बनने से काफी कम भूमि अधिग्रहीत की होगी। नई डिजाइन के अनुसार लिंक एक्सप्रेस-वे के कटों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed