{"_id":"91dd9056728535733ce6dc814810dafc","slug":"lights-on-the-people-chaka-anchor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव पर लोगों ने छका लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव पर लोगों ने छका लंगर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ हुआ। गुरु के अटूट लंगर में लोगों ने प्रसाद छका। शाम को गुरुद्वारों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में ज्ञानी सर्वजीत सिंह ने अखंड साहिब पाठ का समापन किया। सबद कीर्तन के साथ ही ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह ने सैन्य अधिकारियों के साथ माथा टेका।
विज्ञापन
रेजीमेंट सेंटर की तरक्की के लिए अरदास की गई। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा लोहाई रोड पर ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने और नगलादीना स्थित गुरुद्वारे में भी अखंड पाठ का समापन कराया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल संदीप चौधरी, क्वाटर मास्टर अय्यूब अहमद, एडज्यूटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा, सेंटर सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, राजपूत रेजीमेंट सेंटर के कर्नल नवदीप सिंह चीमा, कर्नल विकास बहुगुणा, लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह सिद्दू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन