फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lightning struck the wireless tower of the police station, work stopped for six hours

Farrukhabad News: थाने के वायरलेस टावर पर गिरी बिजली, छह घंटे ठप रहा कार्य

Sat, 20 Jul 2024 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck the wireless tower of the police station, work stopped for six hours
कमालगंज। शुक्रवार भोर से ही क्षेत्र में तेज बरसात के साथ बादल गरजे। सुबह करीब 9 बजे बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली थाने परिसर में लगे वायरलेस टावर पर गिरी। आवाज सुनकर कार्यालय में बैठे मुंशी वेद प्रकाश हड़बड़ा कर बाहर की ओर भाग गए। बिजली गिरने से थाने को फतेहगढ़ पुलिस मुख्यालय से जोड़ने वाला वायरलेस सेट फुंक गया। कार्यालय में लगे दो इनवर्टर भी धुआं दे गए। वायरलेस सेट फुंक जाने से थाने का जिला से संपर्क टूट गया। घटना के बाद थानाध्यक्ष राजेश राय ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिले से आई मैकेनिकल टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। टावर में लगे उपकरण व सेट को बदला गया। छह घंटे बाद करीब 3 बजे सेट चालू हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed