फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lightning five feeders supply disruption

बिजली गिरने से पांच फीडरों की आपूर्ति ठप

Wed, 02 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 02 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lightning five feeders supply disruption

कमालगंज। विद्युत उपकेेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से पांच फीडरों से संचालित कमालगंज इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग को लगभग 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


कमालगंज विद्युत उपकेंद्र पर 10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे हुए है। कमालगंज, खुदागंज, गदनपुरतुर्रा, कोल्ड फीडर और कोहरापुर फीडर से कमालगंज के ग्रामीण व शहरी इलाके को बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार की रात उपकेेंद्र के एक 10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर का तेल फैल गया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर खराब होने से कमालगंज के ग्रामीण और कस्बा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। अवर अभियंता विजय पाल यादव ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम चल रहा है। जांच में ट्रांसफार्मर खराब मिला तो नया मंगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed