फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Life imprisonment to three including father-in-law for burning son-in-law to death

Farrukhabad News: बक्से का ताला तोड़कर 1.95 लाख रुपये चोरी करने का आरोप

Tue, 21 May 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 21 May 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three including father-in-law for burning son-in-law to death
फर्रुखाबाद। बक्से का ताला तोड़कर युवक ने 1.95 लाख रुपये चोरी कर लिए। रुपये वापस मांगने पर युवक ने गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मऊदरवाजा पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भाऊटोला निवासी शबनम ने मोहल्ला तकिया नशरतशाह निवासी जब्बार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें आरोप लगाया कि वह मकान में माता-पिता के साथ रहती हैं। इसी मकान में जब्बार किराये पर रहा रहा था। 24 अप्रैल को शबनम मां के साथ कानपुर नानी के घर गई थी। कमरे की चाबी जब्बार को दे गई थी। 26 अप्रैल को मां की अचानक मौत हो गई। सूचना पर बाहर नौकरी कर रहा भाई भी आ गया। रुपये की जरूरत पड़ने पर मां का बक्सा खोलकर देखा। उसमें मकान ब्रिकी के रखे 1.95 लाख रुपये चोरी होना पााया। कमरे की चाबी जब्बार के पास भी थी। इसके चलते रुपये के संबंध में उससे पूछा। वह मुकर गया। इस मामले में जब्बार के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

3 मई को जब्बार से रुपये वापस मांगे, तो उसने गाली गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जब्बार ने एक वीडियो भी बना लिया और उसको वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed