{"_id":"664662afc3e931e9e6004f94","slug":"license-work-halted-due-to-closure-of-sarathi-site-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111447-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सारथी साइट बंद होने से लाइसेंस का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सारथी साइट बंद होने से लाइसेंस का काम ठप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लाइसेंस अनुभाग में सारथी बेवसाइट बंद होने से लाइसेंस का काम पूरी तरह बंद हो गया। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदक परेशान होकर वापस चले गए। सारथी साइट 18 मई को 11 बजे तक पूरे प्रदेश में बंद है।
एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार सुबह लाइसेंस पटल पर फोटो खिंचवाने के लिए आवेदक पहुंच गए। उस दौरान लाइसेंस पटल पर सारथी बेवसाइट नहीं खुल रही थी। पहले बेवसाइट में कुछ लिखकर नहीं आ रहा था। ऐसे में आवेदक तीन घंटे तक बैठे रहे। कार्यालय के बाहर जनसेवा केंद्रों पर अस्थाई लाइसेंस के लिए फीस नहीं जमा हो पा रही थी।
आवेदकों का अस्थायी लाइसेंस का टेस्ट नहीं हो पा रहा था। आवेदक इंतजार करने के बाद वापस चले गए। कार्यालय के अंदर बैठे आवेदकों को बताया कि सारथी बेवसाइट 18 मई को सुबह 11 बजे तक बंद रहेगी। इसके बाद ही बेवसाइट खुलेगी। साइट खुलने के बाद ही लाइसेंस पटल का काम शुरू हो सकेगा। ऐसे में आवेदक थक हार कर चले गए। पटल के संविदा कर्मी सचिन सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सारथी बेवसाइट बंद होने से लाइसेंस का काम बंद हो गया है। एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बेवसाइट पूरे प्रदेश में बंद होने से लाइसेंस का काम रुक गया है।