{"_id":"65cfc14e27bc66ab490e8924","slug":"license-of-blood-center-of-mlas-hospital-suspended-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108423-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विधायक के हास्पिटल के ब्लड सेंटर का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विधायक के हास्पिटल के ब्लड सेंटर का लाइसेंस निलंबित
Sat, 17 Feb 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के आवास विकास तिराहा स्थित कायमगंज विधायक के सिटी हास्पिटल की ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जांच के दौरान डॉक्टर की बिना सलाह लिए ही रक्तदान कराने की पुष्टि हुई थी।
आवास विकास तिराहा स्थित सिटी हास्पिटल कायमगंज विधायक डॉ. सुरभी के पति अजीत गंगवार चलाते हैं। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि सिटी हास्पिटल में संचालित ब्लड सेंटर का उन्होंने पूर्व में निरीक्षण किया था। उस दौरान कई कमियां पाई गई थीं। डोनर रजिस्टर पर किसी डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं थे। इससे साफ है कि रक्तदाता की जांच किए बिना रक्तदान कराया जा रहा था। यह नियम विरुद्ध है। अन्य कमियां भी मिली थीं। उनकी जांच रिपोर्ट पर कमियों को देखते हुए औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी, मुख्यालय खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा सिटी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि इन कमियों के निस्तारण तक ब्लड सेंटर में रक्तदान व रक्त की बिक्री पर रोक लगा दी गई। जांच पूरी होने तक रक्तदान व विक्रय करना अवैधानिक होगा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान कई स्टोरों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। कमियों के संबंध में उन्हें नोटिस दिया गया। दो दवाओं के नमूने भी लिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने मेडिकल स्टोरों की जांच की। उन्होंने नाला बघार स्थित सिद्धार्थ व दुबे मेडिकल स्टोर से दवा का एक-एक नमूना लिया। दोनों मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। फर्म द्वारा सभी मरीजों को दवा बिक्री रसीद नहीं दी जा रही थी। गांव देवरामपुर में बृजेश मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट रोहित कुमार मौजूद मिला, लेकिन दवा लेने वालों को बिक्री रसीद नहीं दी जा रही थी।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर कमियों के संबंध में संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो संदिग्ध दवाओं की जांच के लिए नमूने राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं।