फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Letter sent to DM for action against outpost in-charge

Farrukhabad News: चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा

Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to DM for action against outpost in-charge
अमृतपुर। चौकी प्रभारी द्वारा अनुशासनहीनता करने के मामले में एसडीएम ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। ओवरलोड ट्रक खड़े कराने से जाम लगने पर तहसीलदार व चौकी प्रभारी में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

तहसीलदार करमवीर ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र दिया। इसमें लिखा कि 27 दिसंबर को नायब तहसीलदार अनबर हुसैन अपनी जीप से जा रहे थे। तभी बदायूं मार्ग पर गन्ना से भरा हुआ ओवरलोड ट्रक आ रहा था। ट्रक से गन्ना कार पर गिरने से नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए। गाड़ी का शीशा टूट गया। ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया गया। किसी ने जाम लगने की सूचना पुलिस को दे दी थी। चौकी प्रभारी व सिपाही वहां पहुंचे और नायब तहसीलदार से अभद्रता करने लगे। चौकी प्रभारी व सिपाही ने अनुशासनहीनता किए जाने पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने किसी के साथ कोई अनुशासनहीनता नहीं की। सभी आरोप गलत हैं। अनजाने में नायब तहसीलदार से यार शब्द बोल दिया था। उसके लिए सॉरी भी बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed