{"_id":"67894a76f9db30b3cb00c8fc","slug":"lesson-on-rules-for-road-safety-taught-to-cadets-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119709-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अधर में लटका पैंटून पुल, नाव पर जोखिम भरा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अधर में लटका पैंटून पुल, नाव पर जोखिम भरा सफर
Thu, 16 Jan 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
महमदगंज मड़ैयन घाट पर अधूरा पड़ा पैंटून पुल।
- फोटो : :हॉकी प्रतियोगिता में विजेता लखनऊ छात्रावास टीम के साथ एसडीएम सदर विक्रम राघव व क्रीड़ाधीकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान। संवाद
कमालगंज। महमदगंज मड़ैयन घाट पर पानी बढ़ने से 10 दिन पहले क्षतिग्रस्त हुआ पैंटून पुल अभी तक चालू नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को नाव पर जोखिम के साथ आना-जाना पड़ रहा है।
कमालगंज-हरदोई मार्ग पर गंगा के महमदगंज मड़ैयन घाट पर बना पैंटून पुल 10 दिन पहले जल स्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद 3 जोड़ी पैंटून और लगाए गए। अब 11 से बढ़कर 14 जोड़ी पैंटून हो गए हैं। नए लगाए गए पैंटून के ऊपर गाटर भी कस दिए गए, लेकिन बढ़े हुए हिस्से में लकड़ी के स्लीपर न लगने से पुल चालू नहीं हो पाया। इससे लोगों को आवागमन की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाइक सवारों को नाव पर बाइक चढ़ानी व उतारनी पड़ती है। जबकि चार पहिया वाहनों को फर्रुखाबाद पांचाल घाट होकर 40 से 50 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। लोगों ने जल्द पुल के शेष हिस्से पर स्लीपर बिछाकर आवागमन शुरू कराए जाने की मांग की है।