{"_id":"57bdd9694f1c1bd02dd4efb5","slug":"lekpalon-strike-both-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की हड़ताल से कर्मियों की मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की हड़ताल से कर्मियों की मौज
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों की हड़ताल के चलते तहसील कर्मचारियों की मौज है। एक ओर कर्मचारी कमरा बंद कर एसी में आराम फरमाते मिले, वहीं दूसरी ओर प्रमाण पत्र और इंतखाब लेने के लिए घंटो लाइन लगाने के बाद फरियादी मायूस होकर लौट गए।
बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे सदर तहसील परिसर में बने स्वान कक्ष और इंतखाब कक्ष के बाहर प्रमाण पत्र और इंतखाब लेने के लिए लोग खड़े थे। दोनों कक्षों का दरवाजा अंदर से बंद था और एसी में बैठे कर्मचारी गपशप कर रहे थे।
इस दौरान बाहर खड़े कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाकर जब उनसे इंतखाब और प्रमाण पत्र बनने के बारे में जानकारी की तो उन्होंने अंदर से ही जवाब दे दिया कि लेखपाल हड़ताल पर हैं, जिस वजह से कामकाज नहीं हो रहा है। कुछ लोग फरियाद लगाने तहसीलदार आरपी चौधरी के कक्ष में गए तो वह भी नदारद थे। अजमतपुर निवासी रामसहाय ने बताया कि खतौनी लेने आए थे लेकिन खतौनी कक्ष अंदर से बंद था।
विज्ञापन
जब जानकारी की तो बताया गया कि लेखपालों की हड़ताल के चलते कक्ष बंद है।
इस संबंध में तहसीलदार आरपी चौधरी ने मोबाइल पर बताया कि जरूरी काम से बाहर गए थे। लेखपालों की हड़ताल के चलते प्रमाण पत्र बनने का कम ठप पड़ा है। इंतखाब दिए जा रहे हैं। अगर इंतखाब कक्ष बंद था तो वह इसकी जांच करवाएंगे। लेखपालों की ही हड़ताल है, जिस वजह से राजस्व कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है क्योंकि राजस्व वसूली का कार्य अमीन देखते हैं, जो हड़ताल पर नहीं हैं।
प्रमाण पत्र बनाए जाने की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अधिकतर लेखपाल ही कानूनगो और आरके हैं, जिस वजह से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकती। फिर भी वह प्रमाण पत्र बनाए जाने की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर अफसरों से बातचीत करेंगे।