{"_id":"638b996296f1b33bdb6ef783","slug":"lekhpal-under-pressure-the-land-is-not-getting-encroachment-free-farrukhabad-news-knp731615615","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीन पर कब्जा, लेखपाल कहते विधायक का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीन पर कब्जा, लेखपाल कहते विधायक का दबाव
विज्ञापन
सदर तहसील में फरियाद सुनते डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनता की फरियाद सुनी। एक महिला ने कहा कि उसकी पैतृक जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। प्रधान धमकी दे रहे और लेखपाल कहते हैं कि उन पर दबाव है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने एक सप्ताह में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मोहम्मदाबाद के गांव माडल शंकरपुर निवासी श्यामा देवी ने डीएम से शिकायत की कि वह छह माह से परेशान है। समाधान दिवस, पुलिस, लेखपाल, तहसीलदार, एसडीएम से करीब 10 बार न्याय गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हई।
पास के ही गांव चुनूपुर गढ़िया में उसकी पैतृक जमीन है। उस पर कुछ दबंग कब्जा करने की नियत से निर्माण नहीं होने दे रहे।
प्रधान कहते हैं कि उनके रहते कभी मकान नहीं बनवा सकतीं। लेखपाल कह देते कि एक जनप्रतिनिधि का दबाव है। डीएम ने एसडीएम सदर को कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम ने एक सप्ताह में समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
सोता बहादुरपुर के चांद मोहम्मद ने कहा कि 27 नवंबर को दुकान से चोरी हुई थी। पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसके पिता और भाई को पकड़कर चालान कर दिया। एसपी ने जांच का भरोसा दिया। कुरेली के बालकराम ने खेत की पैमाइश कराने, पलरिया के सुरेश कुमार पांडेय ने जमीन पर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की।
बजरिया की फिरदौस ने कहा कि वह पिता की सेवा करती हैं। पिता ने मकान की वसीयत उसके नाम कर दी। एक भाई ने रात में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। डीएम के समक्ष 162 शिकायतें आईं। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण हो सका।
भोपतपट्टी कब्रिस्तान के मुतबल्ली मोहम्मद हुसैन रिजवी ने शिकायत की कि सिटी मजिस्ट्रेट ने कब्रिस्तान कब्जा मुक्त कराया था। इसके बाद वह बाउंड्रीवॉल बनवाते हैं तो कुछ दबंग उसे गिरा देते हैं। उन्होंने पुलिस सुरक्षा के साथ बाउंड्रीवॉल बनवाने की गुहार लगाई।
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सदर तहसील में शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए ‘गुणवत्ता पूर्ण शिकायत - निवारण एवं प्रतिपुष्टि प्रणाली’ (फीडबैक सिस्टम) कंट्रोल रूम/नियंत्रण एवं सीसीटीवी कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि यह सिस्टम लागू होने से शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता आएगी।
यही नहीं अनावश्यक लेटलतीफी से भी फरियादी को निजात मिलेगी। इससे शिकायतों की संख्या में भी कमी आएगी। इसके अलावा तहसीलों में रिश्वत जैसी शिकायतों को रोकने के लिए सभी कमरों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। हर कर्मचारी, अधिकारी और शिकायतकर्ता कैमरे की नजर में होगा। सिस्टम में पूरा रिकार्ड रखा जाएगा।