फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laxman went to protest in custody

प्रदर्शन करने निकले लक्ष्मण हिरासत में

Fri, 03 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Laxman went to protest in custody
अर्धनग्न होकर राज्यपाल के सामने विरोध करने निकले सर्वोदयी नेता लक्ष्मण
विज्ञापन
सिंह व उनके अनशनकारी साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फतेहगढ़ पुलिस ने लक्ष्मण को गाड़ी में बैठा कर पुलिस लाइन ले गई। बाकी अनशनकारियों को याकूतगंज चौकी में ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर लक्ष्मण सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सर्वोदयी नेता लक्ष्मण सिंह समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन कर रहे हैं। ये खिनमिनी व भिड़ौर ग्राम सभाओं में समस्याओं का निस्तारण व बिजली शवदाह गृह की मांग कर रहे हैं। अनशन के 12 वें दिन सुबह पुलिस ने इन्हें अनशन स्थल से हटा दिया और बैनर उतरवा दिए। इस पर लक्ष्मण समर्थकों के साथ गांधी के बंदरों की तर्ज पर राज्यपाल के सामने

अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के लिए आवास विकास मैदान की तरफ निकले। इन्होंने सफेद पट्टी आंखों,  कान व मुंह पर बांध रखी थी। इसकी भनक पर कोतवाल कुंअर बहादुर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ इन्हें रोक लिया। लक्ष्मण सिंह की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने पकड़ना चाहा तो ये जमीन पर लेट गए। पुलिस ने इनके हाथ पैर पकड़ कर समर्थकों के साथ गाड़ी में डाल लिया। पुलिस लक्ष्मण को पुलिस लाइन,  विक्रांत, सतीश व रेखा देवी को  याकूतंगज चौकी ले गई।

पुलिस ने कलेक्ट्रेट में बैठे अनशनकारी राजाराम, शिशुपाल, धनपाल, बाबूराम, सुनीता को टेंपो से उनके घरों को भेज दिया गया। राज्यपाल के लौटने के बाद पुलिस ने लक्ष्मण को कलेक्ट्रेट परिसर में छोड़ दिया। यहां अनशन स्थल सूना देख लक्ष्मण सिंह  पुलिस से भिड़ गए। इस बीच लक्ष्मण सिंह की तबियत खराब हो गई। कोतवाल ने लक्ष्मण सिंह, विक्रांत, सतीश को

लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तबीयत के सही हो जाने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही डीएम के तबादले की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed