फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyers surrounded all the registry offices, work of registration stopped

Farrukhabad News: वकीलों ने घेरा सब रजिस्ट्री दफ्तर, बैनामों का काम बंद

Tue, 20 May 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 20 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lawyers surrounded all the registry offices, work of registration stopped
बैंचों पर बैठे अधिवक्ता। - फोटो : बैंचों पर बैठे अधिवक्ता।
फर्रुखाबाद। सरकार की ओर से प्रस्तावित निबंधक मित्र योजना के विरोध में मंगलवार को वकील हड़ताल पर रहे। उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर का घेराव किया। दिन भर कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे सहायक आयुक्त निबंधक से वकीलों की वार्ता भी विफल रही।
विज्ञापन




तहसील सदर बार एसोशिएशन के वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने मंगलवार को पूरी तरह कार्य बहिष्कार किया। कहा कि निबंधन मित्र योजना सरकार का गलत फैसला है। यह किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सुबह 10 बजे से ही वकील रजिस्ट्री दफ्तर में बैठ गए। इस दौरान कोई भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोपहर बाद सदर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे सहायक आयुक्त निबंधन राजेश कुमार ने वकीलों संग वार्ता की। करीब एक घंटे चली वार्ता के बाद वकील हड़ताल खत्म करने पर राजी नहीं हुए। कहा कि योजना की समाप्ति पर ठोस आश्वासन न मिलने तक काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में सचिव अतुल मिश्रा, विकास सक्सेना, अतर सिंह कटियार, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, रविनेश यादव, पंकज राजपूत, संजय शाक्य, सुधीर सक्सेना, कुलदीप त्रिपाठी, राजेश वर्मा रहे।

----------
ई-स्टांप काउंटर, नकल के कमरे रहे बंद
वकीलों के हड़ताल के चलते ई-स्टांप काउंटर पर ताले लगे रहे। यही नहीं नकल, मुआयना के कमरों में भी तैनात कर्मचारी नदारद मिले। सभी कुछ कर्मचारी बाहर बेंचों पर बैठे आराम फरमाते दिखे। दूरदराज से आए लोगों का कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed