{"_id":"574dd6f74f1c1b02091091c8","slug":"lawyers-said-the-stop-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने काम बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने काम बंद कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
highcourt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील के खिलाफ दरोगा की पिटाई का मामला दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को भी अधिवक्ताओें में तनातनी की स्थिति रही। एक पक्ष काम करने पर अड़ा रहा तो दूसरा पक्ष विरोध प्रदर्शन करता रहा।
हड़ताल के पक्षधर वकीलों ने पूरे कचहरी परिसर में घूम -घूम कर अदालतों में काम बंद कराया।
हड़ताल कर रहे वकीलों ने बार एसोसिएशन सभागार में बैठक कर वकीलों के खिलाफ लिखी रिपोर्ट में एफआर लगाने और दरोगा का तबादला करने मांग की है।
कचहरी में वकीलों का एक गुट हड़ताल पर है तो दूसरा गुट हड़ताल के विरोध में है। इसको लेकर कचहरी में गुटबाजी चल रही है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बनाई गई संयोजन समिति के सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के नेतृत्व में अदालतों में घूम घूम कर काम बंद कराया।
इसके बाद एसोसिएशन सभागार में बैठक हुई। इसमें समिति अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों से अभद्रता करने वाले दरोगा का तबादला किया जाए। वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसके लिए 1 जून को 11 बजे सभागार में वकीलों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
श्रवण कुमार चतुर्वेदी, सुदेश प्रताप सिंह, राकेश सिंह चौहान, नरेश चंद्र यादव, राजीव वाजपेई, अखिलेश शुक्ला, मनोज पटेल, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र यादव, श्याम कटियार, आदर्श कुमार, सुधांशु राय श्रीवास्तव मौजूद रहे।