फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyers burnt effigy by shouting slogans

वकीलों ने नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

Thu, 24 Dec 2020 07:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Lawyers burnt effigy by shouting slogans
कायमगंज में मुंसिफ कोर्ट के गेट पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते वकील। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। एटा में मकान पर कब्जे के विवाद में पुलिस ने वकील व उसके परिजनों को जेल भेज दिया। इसके विरोध में गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट के वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इसके साथ ही बार अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का विरोध जताया।
विज्ञापन

जनपद एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा व उनके पुत्र वरुण शर्मा का कुछ लोगों से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। इसमें फायरिंग व पथराव भी हुआ। मुंसिफ बार एसोसिएशन कायमगंज के अधिवक्ताओं का कहना है कि वकील के मकान पर पुलिस व प्रशासन ने जबरन कब्जा करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें व उनके परिजनों को जेल भेज दिया। इसके विरोध में गुरुवार को मुंसिफ बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकील एकत्र होकर पुलिस प्रशासन का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए मुंसिफ कोर्ट के गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उन्होंने पुतले में आग लगा दी। इस दौरान बीच सड़क पर पुतला जलता रहा, अधिवक्ता नारेबाजी करते रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लोग एक दूसरे से मामला समझने का प्रयास करते नजर आए।

अधिवक्ताओं की मांग है कि उनके साथी के साथ हुए अन्याय की उचित जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इसके साथ ही दो माह पूर्व बार अध्यक्ष राघव शुक्ला पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई।
इस दौरान बार अध्यक्ष राघव शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शफीक खां, यतेंद्र यादव, बिलाल गौस खां, सर्वेश चंद्र यादव, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed