{"_id":"661da7d255f16abaa608eea6","slug":"lawyer-abstaining-from-work-when-case-is-filed-against-partner-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110403-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कार्य से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कार्य से विरत रहे वकील
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं ने कचहरी व अमृतपुर तहसील में काम नहीं किया। सभी संघों के अध्यक्षों ने जिला जज व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुकदमे को समाप्त करने की मांग की है।
कमालउद्दीनपुर निवासी वकील सुधांशु पाठक व उनकी प्रधान पत्नी रीतू पाठक के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा गांव की नीता पांडेय ने राजेपुर थाने में दर्ज कराया था। वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर बार एसोसिएशन महासचिव नरेश सिंह यादव ने जिजा जज व डीएम को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि ग्राम पंचायत में अच्छा काम करने के लिए शासन ने 35 लाख का प्रथम पुरस्कार दिया है, लेकिन रंजिश में वकील सुधांशु व उनकी प्रधान पत्नी रीतू पाठक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके कारण वकीलों में रोष है। अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजेश कुमार अग्निहोत्री ने वकील सुधांशु व पत्नी रीतू के खिलाफ दर्ज मुकदमे की राजपत्रित अधिकारी से जांच करवाकर तीन दिन के अंदर मुकदमे को समाप्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अमृतपुर तहसील अधिवक्ता सभा के सचिव राजेंद्र सिंह ने वकीलों के साथ बैठक कर कार्य से विरत रहने की घोषणा की है।