फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Law and order collapsed, government and administration cool: Upendra Singh

कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार व प्रशासन मस्त : उपेंद्र सिंह

Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Law and order collapsed, government and administration cool: Upendra Singh
कांग्रेस की बैठक में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना भोलेपुर स्थित कार्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व आगरा जोन प्रभारी उपेंद्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था प्रदेश में ध्वस्त और सरकार व प्रशासन मस्त है। कासगंज में पुलिस अभिरक्षा में मौत हो या आगरा में मौत का मामला। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।
विज्ञापन

महासचिव शरद मिश्रा ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए जो प्रतिज्ञाएं की हैं, उन्हें पूरा करने के लिए जरूरी है कि सूबे सत्ता कांग्रेस के हाथों में दी जाए। दिसंबर महीने तक प्रदेश कांग्रेस मय हो जाएगा। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून की बदतर स्थिति के लिए भाजपा जिम्मेदार है। पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करें। प्रदेश सचिव मनोज पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों के रवैये से किसानों के साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्र, पूर्ण प्रकाश शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, अनुपमा शर्मा, रमेश चंद कठेरिया, भानु चतुर्वेदी, अभय यादव, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed