फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Launch of the sword in the epic Mehndi

Farrukhabad News: खंडकाव्य मेहंदी में तलवार का लोकार्पण

Mon, 29 Sep 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Launch of the sword in the epic Mehndi
फोटो-16, खंड काव्य मेंहदी में तलवार का लोकार्पण करते अतिथि। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन पर आधारित खंडकाव्य मेहंदी में तलवार का लोकार्पण रविवार को किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्र सरकार में ज्वाइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि यह खंडकाव्य ऐसी विभूति पर लिखा गया, जिसने मेहंदी लगे हाथों से तलवार उठाकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने समाज की उपेक्षा पर दुख जताया।
कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में हुआ। इसमें युवा साहित्यकार हेमंत सिंह राजपूत द्वारा वीरांगना अवंतीबाई के जीवन पर रचित खंडकाव्य मेहंदी में तलवार का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि अमरपाल ने कहा कि इस खंडकाव्य को युवा पीढ़ी पढ़कर अपने जीवन में उतारे। हम लोग गद्य को जल्द भूल जाते हैं, लेकिन काव्य रचनाएं याद रहती हैं।
विज्ञापन

हमें चाहिए कि पीएम, सीएम, डीएम और एसपी बनें। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व सांसद प्रो. रामबक्श वर्मा ने विचार व्यक्त किए। इसमें शाहजहांपुर महापौर अर्चना वर्मा, परशुराम वर्मा, चन्द्रपाल सिंह यादव, अनन्या राजपूत, अमरपाल, ब्रजकिशोर सिंह किशोर, अरविन्द राजपूत, डॉ. राजपाल सुमन, पुनीत राजपूत, नबाव सिंह, आनंद राजपूत, डॉ गौतम लोधी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रो. महेशचंद्र वर्मा और संयुक्त संचालन उत्कर्ष अग्निहोत्री व संतोष संगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सभासद ने किया स्वागत
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार के ज्वाइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह लोधी का मानवाधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद श्यामसुंदर लल्ला के तलैया फजल इमाम स्थित निवास पर पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने समाज के बच्चों को कैसे उच्च शिक्षित बनाया जाए, इस पर चर्चा की।

कहा कि आर्थिक रूप कमजोर प्रतिभाशाली बच्चे की हर स्तर से मदद हो। इस मौके पर मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष भाजपा शिवम वर्मा, सभासद विश्वनाथ राजपूत, गौतम कुमार, अभिषेक अग्निहोत्री, नन्हे पंडित, गौरव यादव आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed