{"_id":"5e0f8be78ebc3e87d6159640","slug":"land-farrukhabad-news-knp5361533198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रस्ताव पर अपात्रों को भूमि आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रस्ताव पर अपात्रों को भूमि आवंटित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अछरौड़ा में फर्जी प्रस्ताव तैयार कर अपात्रों को भूमि आवंटित करने की शिकायत की गई। ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान व लेखपाल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की।
अछरौड़ा के ग्राम पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, वीरप्रताप, जशोदा, ज्ञानदेवी, रामप्रकाश आदि ने शपथपत्र लगाकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि मजरा भंवरसा में ग्राम प्रधान व लेखपाल ने खुली बैठक किए बिना गुपचुप तरीके से कृषि भूमि व आवास के लिए भूमि का आवंटन करने को फर्जी पत्रावली तैयार कर ली। अपात्रों को पात्र दिखाया गया। कुछ भूमि पर पेड़ खड़े हैं, उसकी पिछली तारीखों में पत्रावली तैयार की है।
चारागाह की भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी है। इससे निराश्रित गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों ने फर्जी पत्रावली की समिति से जांच कराने की मांग की। शिकायत पर रीना कुमारी, भूपाल सिंह, कालीचरन, गिरीशचंद्र आदि के हस्ताक्षर हैं।