फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Land again measured in Lohia Hospital to build Trauma Center

Farrukhabad News: ट्रामा सेंटर बनाने के लिए फिर लोहिया अस्पताल में ही नापी जमीन

Sun, 26 Nov 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Land again measured in Lohia Hospital to build Trauma Center
फर्रुखाबाद। गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज की मंशा से शासन की ओर से प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट (ट्रामा सेंटर) बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमा चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को फिर से लोहिया अस्पताल में जमीन की नापजोख की गई। सीएमओ के साथ पहुंचे जेई और कार्यदायी संस्था के अफसरों ने पार्क की जमीन तय कर दी। इसके बाद देर शाम तक माथापच्ची होती रही। स्वास्थ्य महकमा हर हाल में डीएम के माध्यम से रविवार तक प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर का भवन करीब 13 करोड़ से बनाया जाना प्रस्तावित है। शासन की फटकार के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे ने पिछले सप्ताह से भागदौड़ शुरू की। लोहिया अस्पताल में छात्रावास की जमीन तकनीकी दिक्कत के चलते निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर पार्क की नापजोख की गई, मगर जेई ने जमीन को कम बता दिया। इसके बाद सीएमओ और डीएम ने फतेहगढ़ स्थित सीएचसी के पास की जमीन देखी। वहां भी तकनीकी दिक्कत आने पर शनिवार सुबह सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, कार्यदायी संस्था के अधिकारी और विभागीय जेई लोहिया अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने डॉक्टरों के आवासों के सामने बने पार्क की नापजोख की। इसके बाद उस जमीन को उपयोगी मानते हुए स्थानीय स्तर पर अंतिम रूप दे दिया।
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि यह जमीन ट्रामा सेंटर के लिए पर्याप्त है। करीब 13 करोड़ में भवन का निर्माण होना है। देर शाम तक बैठक करके प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही भवन निर्माण शुरू होगा। शासन की मंशा है कि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल के नजदीक ही इलाज मिले। इसी मंशा के चलते यहां निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed