फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs stolen from ex-serviceman's house, thief injured in jumping from roof

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक के घर से लाखों की चोरी, छत से छलांग लगाने में चोर घायल

Wed, 17 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 17 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from ex-serviceman's house, thief injured in jumping from roof
फर्रुखाबाद। गांव में भागवत कथा के भंडारे में गए पूर्व सैनिक के घर में घुसे चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। अचानक घर पहुंचे बेटे को देख चार साथी भाग गए। जबकि एक चोर ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस घायल को लोहिया अस्पताल ले गईं।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव जिठौली निवासी पूर्व सैनिक लालमन पाण्डेय का दीनदयाल बाग में मकान है। उनके भाई ने गांव में भागवत कथा कराई थी। मंगलवार को कथा का भंडारे में परिवार के लोग गए थे। रात करीब पौने 10 बजे उनका पुत्र शिवम पाण्डेय भंडारा खाकर घर लौटा। उसे मैन गेट के ताले टूटे दिखे। वह अंदर गया तो चार युवक भाग खड़े हुए। इस पर उसने शोर मचा दिया। एक चोर मकान की दूसरी मंजिल पर था। उसने अपने को फंसा देख छत से छलांग लगा दी। शिवम के शोर पर मोहल्ले के लोग पहुँचे। उन्होंने चोर को पकड़ लिया। सूचना पर थाना कादरीगेट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसने साथियों को फतेहगढ़ के क़ासिमबाग निवासी बताया। कमरों के ताले टूटे हैं। घर से लाखों की चोरी की आशंका जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed