फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs of devotees take holy dip on Ganga Dussehra

Farrukhabad News: गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees take holy dip on Ganga Dussehra
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर पांचाल घाट स्थित गंगा तटों पर आस्था का संगम उमड़ पड़ा। चारों तरफ श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयकारों के साथ पुण्य की डुबकी लगा रहे थे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा मैया का पूजन कर दान-दक्षिणा दी। कथा के आयोजन भी हुए।
विज्ञापन


गंगा दशहरा को लेकर रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का पांचाल घाट पर पहुंचना शुरू हो गया। कोई पैदल तो कोई टेंपो व अन्य वाहनों से पांचाल घाट जाता दिखाई दिया। रविवार भोर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का मेला उमड़ पड़ा। घाटों पर तिल भर पैर रखने तक की जगह नहीं दिखाई दे रही थी। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद मां गंगा मैया का पूजन कर दान-दक्षिणा दी। कई स्थानों पर सत्यनारायण की कथा भी लोग करवा रहे थे। मुंडन संस्कार भी हुए। भक्तों ने गंगा मैया को साड़ी की पहनावा भी चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने गंगा की धारा में दीपदान करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन





पड़ोसी जिले से श्रद्धालुओं ने भी किया गंगा स्नान
रविवार रात से ही पड़ोसी जनपद हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, कन्नौज, कासगंज, बदायूं और एटा आदि जनपदों से श्रद्धालुओं का पांचाल घाट पर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार समेत गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया। स्नान करने के बाद कुष्ठ रोगियों को अनाज, फल व मिष्ठान आदि भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed