फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laborer's body found outside house, suspicion of murder

Farrukhabad News: मजदूर का शव घर के बाहर मिला, हत्या की आशंका

Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found outside house, suspicion of murder
अमृतपुर। भतीजे से कहासुनी के बाद चाचा का शव घर के बाहर पड़ा मिला। मां व भाइयों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, पिता ने जहर खाने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंझा की मड़ैया निवासी भइयालाल राजपूत का पुत्र नीरज राजपूत (40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। 10 वर्ष पहले नीरज की शादी राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी राजकुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटियां हुईं। तीन वर्ष बाद राजकुमारी भाई राम सिंह के साथ ससुराल से मायके चली गई। तब से वापस नहीं आई। लगभग दो वर्ष बाद नीरज ने गांव की बेवा लक्ष्मी से दूसरी शादी कर ली। लक्ष्मी के पहले पति से चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात गांव में भागवत चल रही थी। परिवार के लोग भागवत में गए थे। नीरज का लक्ष्मी देवी के जेठ ग्रीश के बेटे जितेंद्र से किसी बात पर विवाद हो गया। परिवार के लोग साढ़े दस बजे भागवत से वापस आए। नीरज का शव दरवाजे पर पड़ा था। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। मां कमला देवी व भाई मनोज, अर्जुन, मुनीब ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पत्नी राजकुमारी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता भइयालाल ने नीरज के जहर खाने के संबंध में तहरीर दी। एसओ मीनेश पचौरी व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। एसओ मीनेश ने बताया कि पिता ने जहर खाने के संबंध में तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार जहर की पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed