{"_id":"6543ecefd8dea2f3110755d2","slug":"laborer-dies-after-touching-rebar-in-ht-line-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-4661-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। लेंटर की सरिया एचटी लाइन में छूने से गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खटा निवासी अंकित ने मकान का लेंटर डलवाने का ठेका मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गंगोली निवासी राहुल को दिया था। राहुल गांव के जोगेंद्र (38) व पंकज को साथ लेकर लेंटर के लिए जाल बनवाने पहुंचा। दोपहर एक बजे जोगेंद्र नीचे खड़े होकर राहुल को सरिया पकड़ा रहा था। तभी निजी नलकूप की एचटी लाइन से सरिया छू गई।
करंट लगने से जोगेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। अंकित अपने वाहन से जोगेंद्र को सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर गौरव यादव ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। राहुल ने उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर भाई सत्येंद्र, धर्मेंद्र, भूपेंद्र, मां पुष्पा देवी, पत्नी रेनू, पुत्र छोटू, सत्यवीर, पुत्री उजाला मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। सीएचसी से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।