फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 days after dog bite the laborer died in Farrukhabad

Farrukhabad: कुत्ता काटने के 15 दिन बाद मजदूर की मौत, परिजनों ने जहर फैलने की आशंका जताई

Wed, 21 Dec 2022 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 11:48 PM IST
सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में कुत्ते के हमले में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जहर फैलने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि एंटी रेबीज वैक्सीन की तीसरा डोज लगने से हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
15 days after dog bite the laborer died in Farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले कुत्ते के हमले से घायल हुए गांव शिवरई वरियार निवासी मजदूर की बुधवार सुबह कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मजदूर के शरीर में जहर फैलने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव शिवरई वरियार निवासी चरण सिंह (40) पांच दिसंबर को पड़ोस के गांव में मजदूरी करने साइकिल से जा रहे थे। गांव रुटौल स्थित पेट्रोल पंप के सामने कुत्तों से टकराकर वे साइकिल से गिर गए। एक कुत्ते ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

इससे उनके सिर से खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। सोमवार को सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन का तीसरा डोज लगने के बाद हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें कानपुर ले गए। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पत्नी शीला देवी सूचना मिलने पर बुरी तरह बिलखने लगीं। उनके दो पुत्र आयुष (12), अनुभव (10) हैं। परिजनों के मुताबिक चरण सिंह की मौत जहर फैलने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed