फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   KVP College Principal suspended over irregularities.

Farrukhabad News: अनियमितता में केवीपी कॉलेज की प्रधानाचार्य निलंबित

Sat, 04 Jul 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
KVP College Principal suspended over irregularities.
कायमगंज। कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय को विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति ने 28 जून को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। निलंबन अवधि में उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


प्रबंध समिति के आदेश के अनुसार भारतीय किसान यूनियन की शिकायत पर गठित संयुक्त जांच समिति ने विद्यालय की जांच की थी। जांच में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में अनियमितता, छात्राओं से पीटीए और पुस्तकों के नाम पर धनराशि वसूलने, संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराने तथा शासकीय धन के दुरुपयोग के आरोप प्रथम दृष्ट्या सही पाए गए हैं। रिपोर्ट में एक छात्रा को अनुचित तरीके से टीसी जारी करने, शैक्षिक, प्रशिक्षण एवं अनुभव प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराए बिना वेतन लेने, सेवा पुस्तिका अपने पास रखने तथा विद्यालय के वित्तीय अभिलेख और पासबुक प्रबंध समिति को उपलब्ध न कराने जैसी अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुनीता सचान ने बताया कि प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय को निलंबित कर उन्हें अपना प्रभार नागरिक शास्त्र की प्रवक्ता मधु मौर्य को सौंपने और जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत होने पर उन्होंने प्रबंध समिति को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। प्रबंध समिति ने उन्हें निलंबित किए जाने के संदर्भ में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed