{"_id":"669aeee432dce0770a046dd4","slug":"kutra-sub-centre-remained-closed-for-five-hours-supply-to-12-localities-disrupted-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-113570-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांच घंटे बंद रहा कुटरा उपकेंद्र, 12 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांच घंटे बंद रहा कुटरा उपकेंद्र, 12 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरसात व तेज हवा चलने से शहर क्षेत्र में तीन स्थानों पर पेड़ की डालें 11 हजार लाइन पर टूटकर गिरने से 33/11 कुटरा उपकेंद्र पांच घंटे तक बंद रहा। इसके चलते 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। मशक्कत के बाद डालों के लाइन हटवाकर आपूर्ति चालू की गई।
शुक्रवार भोर से ही बरसात होने लगी थी। सुबह करीब आठ बजे बरसात व तेज हवा के कारण एलआईसी कार्यालय फतेहगढ़ के सामने, कचहरी के सामने और बरगदियाघाट के पास से गुजरी 11 हजार लाइन पर पेड़ की डालें टूटकर गिर पड़ीं। इस वजह से कुटरा उपकेंद्र बंद कर दिया गया। आपूर्ति बंद होने से मोहल्लेवासियों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। हैंडपंपों से लोग पानी भरने को मजबूर हुए। लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग के बाद लाइन से डालों को हटवाना शुरू किया।
दोपहर करीब एक बजे तीनों स्थानों से डालें हटवाकर कुटरा उपकेंद्र को चालू किया जा सका। जेई कुटरा रामविनय चौहान ने बताया कि 11 हजार लाइनों पर तीन स्थानों पर डालें टूटकर गिर गई थीं, जिसके चलते आपूर्ति बाधित रही। दोपहर एक बजे डालों को हटवाकर कुटरा उपकेंद्र से आपूर्ति संचालित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि कुटरा उपकेंद्र से करीब 12 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है।